सीएम नीतीश कुमार, राबड़ी देवी समेत 11 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित

सीएम नीतीश कुमार, राबड़ी देवी समेत 11 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित
- बिहार विधान परिषद चुनाव
पटना. बिहार के सीएम नीतीश कुमार, पूर्व सीएम राबड़ी देवी समेत 11 एमएलसी उम्मीदवारों को जीत का सर्टिफिकेट मिल गया है। सभी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। नीतीश कुमर खुद सर्टिफिकेट लेने पहुंचे, जबकि राबड़ी देवी ने अपने विश्वसनीय एमएलसी भोला यादव को भेजा।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राज्यसभा सांसद झा और जदयू के पूर्व अध्यक्ष ललन सिंह एक ही गाड़ी से पहुंचे। नाम वापसी की अवधि खत्म होने के बाद सभी को सर्टिफिकेट जारी किया गया है। दोपहर तीन बजे के बाद प्रत्याशियों को जीत का प्रमाण-पत्र दिया गया।
विधान परिषद के रिक्त हो रहे 11 सीटों के लिए कुल 11 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया था। वोटिंग की नौबत नहीं आई।
एनडीए और महागठबंधन प्रत्याशी :
विधान परिषद चुनाव के लिए जेडीयू से सीएम नीतीश कुमार और खालिद अनवर मैदान में थे, जबकि बीजेपी ने पूर्व मंत्री मंगल पांडेय, अनामिका सिंह पटेल और लाल मोहन गुप्ता को उम्मीदवार बनाया था। हम की तरफ से जीतन राम मांझी के बेटे और बिहार सरकार में मंत्री संतोष मांझी प्रत्याशी थे।
वहीं, आरजेडी कोटे से पूर्व सीएम राबड़ी देवी, उर्मिला ठाकुर, पूर्व मंत्री अब्दुलबारी सिद्दीकी, फैसल अली और माले से शशि यादव उम्मीदवार थीं।
महागठबंधन से एमएलसी उम्मीदवार राबड़ी समेत पांच लोग थे।





