मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:18 · नई दिल्ली संस्करण

सीएम नीतीश कुमार का आज से चुनावी शंखनाद, पीएम मोदी 24 अक्टूबर को पहुंचेंगे बिहार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सीएम नीतीश कुमार का आज से चुनावी शंखनाद, पीएम मोदी 24 अक्टूबर को पहुंचेंगे बिहार

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार से चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत कर रहे हैं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अक्टूबर को जननायक कर्पूरी ठाकुर के गांव से एनडीए के चुनाव प्रचार का औपचारिक आगाज करेंगे।

इस मौके पर बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने आईएएनएस से बताया कि पहले चरण के चुनावी अभियान की शुरुआत मंगलवार से हो रही है।

उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज से प्रचार अभियान का शंखनाद कर रहे हैं। इसके बाद 24 तारीख को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जननायक कर्पूरी ठाकुर के गांव में जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और समस्तीपुर एवं बेगूसराय की जनसभाओं से चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे।"

दिलीप जायसवाल ने कहा कि भाजपा के तमाम दिग्गज नेता इस प्रचार अभियान में शामिल होंगे। उन्होंने कहा, "केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कृषि मंत्री शिवराज सिंह समेत कई बड़े भाजपा नेता बुधवार और गुरुवार से बिहार में प्रचार की कमान संभालेंगे।

हमारे सभी मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री जनता के बीच जाकर एनडीए सरकार की उपलब्धियों को बताएंगे।"

उन्होंने कहा कि इस चुनावी अभियान में जनता को यह संदेश दिया जाएगा कि एनडीए सरकार में बिहार लगातार विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। जायसवाल ने कहा, "हम जनता को बताएंगे कि बिहार में अब कानून का राज कायम है, विकास का माहौल है। एनडीए सरकार ने 'जंगलराज' को खत्म किया और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाया। अब बिहार में फिर से 'जंगलराज' नहीं आने दिया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की उपाधि को अपने नाम से जोड़ने की कोशिश की है। राहुल गांधी ने अपने नाम के पीछे 'जननायक' शब्द जोड़ लिया। बिहार की जनता इसे कभी स्वीकार नहीं करेगी।"

जायसवाल ने आगे कहा, "एक तरफ, प्रधानमंत्री मोदी कर्पूरी ठाकुर के घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे और उनके आदर्शों को नमन कर बिहार में विकास और सुशासन का संदेश देंगे। वहीं दूसरी तरफ, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव जैसे नेता केवल उपाधि का उपयोग कर राजनीति कर रहे हैं। लेकिन बिहार की जनता समझदार है।"

दिलीप जायसवाल ने दावा किया कि बिहार की जनता इस बार भी भारी बहुमत से एनडीए की सरकार बनाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें