मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:23 · नई दिल्ली संस्करण

एमएलसी चुनाव: जेडीयू उम्मीदवार के तौर पर सीएम नीतीश ने किया नामांकन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
एमएलसी चुनाव: जेडीयू उम्मीदवार के तौर पर सीएम नीतीश ने किया नामांकन

एमएलसी चुनाव: जेडीयू उम्मीदवार के तौर पर सीएम नीतीश ने किया नामांकन

-एनडीए के तमाम नेता रहे मौजूद

पटना। विधान परिषद की खाली हो रही 11 सीटों के लिए नामाकंन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। संख्या बल के हिसाब से जेडीयू के खाते में दो सीटें आई हैं।मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेडीयू उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दाखिल कर दिया। दरअसल, विधान परिषद सदस्य के तौर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आगामी 6 मई तक कार्यकाल है। नीतीश कुमार जल्द ही विदेश दौरे पर जाने वाले हैं ऐसे में विदेश जाने से पहले उन्होंने आज अपना अपना नामांकन दाखिल कर दिया। उनके साथ जेडीयू की दूसरी सीट के लिए खालिद अनवर ने भी अपना नॉमिनेशन फाइल कर दिया है। इस मौके पर डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के अलावे एनडीए के सहयोगी दलों के नेता और मंत्री भी मौजूद रहे। बता दें कि बिहार विधान परिषद में निर्वाचित 11 सदस्यों का कार्यकाल मई के पहले सप्ताह में पूरा हो रहा है। विधान परिषद की खाली होनेवाली इन सीटों पर चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। विधान परिषद के जिन सदस्यों का कार्यकाल पूरा होनेवाला है उसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन, कांग्रेस नेता प्रेमचंद्र मिश्रा, हम नेता संतोष कुमार सुमन, भाजपा नेता मंगल पांडेय, राजद नेता रामचंद्र पूर्वे, जदयू नेता खालिद अनवर व रामेश्वर महतो और भाजपा नेता संजय पासवान शामिल हैं।चुनाव आयोग के तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक, विधान परिषद की रिक्त होनेवाली सीटों पर नामांकन की आख़िरी तिथि 11 मार्च तक की गई है। उसके अगले दिन यानी 12 मार्च नामांकन की जांच होगी। इसके दो दिन बाद 14 मार्च को नामांकन वापस लिए जाएंगे और 21 मार्च को इसके लिए चुनाव की तारीख तय की गई है। इसी दिन देर शाम तक चुनाव परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें