मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:34 · नई दिल्ली संस्करण

नागपुर हादसे में बिहार के 6 मजदूरों की मौत पर सीएम नीतीश ने जताया शोक, अनुग्रह राशि की घोषणा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नागपुर हादसे में बिहार के 6 मजदूरों की मौत पर सीएम नीतीश ने जताया शोक, अनुग्रह राशि की घोषणा

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महाराष्ट्र के नागपुर में बुटीबोरी के महाराष्ट्र इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन रीजन में स्थित सोलर पैनल निर्माण फैक्ट्री में पानी की टंकी फटने से बिहार के छह मजदूरों की हुई मौत पर मर्माहत हैं।

उन्होंने इस घटना को काफी दुखद बताया है।

मुख्यमंत्री ने इस घटना में मृत मजदूरों के शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना में बिहार के मृतक मजदूरों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की है।

उन्होंने बिहार के रहने वाले घायल मजदूरों के समुचित इलाज की भी व्यवस्था करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है। मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली में बिहार के स्थानीय आयुक्त को स्थिति का जायजा लेने तथा घायलों के समुचित इलाज के साथ-साथ हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने एवं मृत मजदूरों के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव पहुँचाने के लिए सभी समुचित व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया है।

बता दें कि नागपुर में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। अचानक पानी की टंकी फटने से छह मजदूरों की मौत हो गई। सभी बिहार के रहने वाले थे।

इस हादसे में नौ लोग बुरी तरह घायल हो गए। घटना बुटीबोरी पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत नवीन एमआईडीसी इलाके की है।

हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों में मुजफ्फरपुर और पश्चिम चंपारण के विभिन्न गांवों के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घायल मजदूरों में भी कुछ बिहार के रहने वाले हैं। प्रथम दृष्टया इस दुर्घटना का कारण रखरखाव में त्रुटि बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें