मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

सीएम नीतीश बस से चुनावी प्रचार प्रसार के लिए हुए रवाना -गया में रोड शो और नवादा में सभा को करेंगे संबोधित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सीएम नीतीश बस से चुनावी प्रचार प्रसार के लिए हुए रवाना  -गया में रोड शो और नवादा में  सभा को करेंगे संबोधित

सीएम नीतीश बस से चुनावी प्रचार प्रसार के लिए हुए रवाना

-गया में रोड शो और नवादा में सभा को करेंगे संबोधित

पटना।लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार की सियासत गरमाई हुई है। नवादा में आज चुनावी चौसर लगने वाला है। एक ओर सीएम नीतीश एनडीए से भाजपा प्रत्याशी विवेक ठाकुर के लिए वोट मांगेंगे तो वहीं दूसरी ओर आज महागठबंधन की रैली भी नवादा में होने वाली है। वहीं सीएम नीतीश नवादा के लिए पटना से रवाना हो गए हैं। सीएम नीतीश अपने आवास से बस पर सवार होकर चुनावी यात्रा के लिए निकल गए हैं। नवादा में आज सीएम नीतीश सभा को संबोधित करेंगे। सीएम नीतीश निश्चय रथ पर सवार होकर पटना से गया के लिए रवाना हुए हैं। पहले सीएम नीतीश गया में रोड शो करेंगे जिसके बाद वहां से सीएम नीतीश नवादा पहुंचेंगे। जहां सीएम नीतीश सभा को संबोधित करेंगे। सीएम नीतीश विवेक ठाकुर के पक्ष में चुनावी प्रचार प्रसार करेंगे। बता दें कि, नवादा के वारसलीगंज में सीएम नीतीश जनसभा को संबोधित करेंगे।वहीं कल यानी 13 अप्रैल को सीएम नीतीश एक बार फिर गया जाएंगे। जहां गया के बाराचट्टी में वह हम प्रत्याशी जीतनराम मांझी के लिए जनसभा को संबोधित करेंगे। 13 अप्रैल को ही सीएम नीतीश औरंगाबाद भी जाएंगे। जहां के इमामगंज में चुनावी जनसभा होने की संभावना जताई जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें