चुनावी सभा में बोले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, -भाजपा को लोगों ने झूठे में बदनाम कर दिया है कि मुस्लिम के खिलाफ काम करती है...

चुनावी सभा में बोले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,
-भाजपा को लोगों ने झूठे में बदनाम कर दिया है कि मुस्लिम के खिलाफ काम करती है...
सुपौल।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुपौल के निर्मली में जनसभा को संबोधित किया और जेडीयू प्रत्याशी की जीत दिलाने की अपील की। नीतीश कुमार ने मुस्लिमों से आह्वान किया कि आप लोग भूलियेगा मत। मुस्लिम लोग याद रखियेगा, वह न कुछ किया है और न आगे करेगा। काम हमने ही किया है और आगे भी करेंगे।भाजपा को लोगों ने झूठ के बदनाम कर दिया है कि मुस्लिम के खिलाफ काम करती है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कांग्रेस के साथ-साथ लालू परिवार पर भी हमला बोला कहा कि जाति गणना हमने कराया है। कांग्रेसिया सब बोल रहा है कि हमलोग जाति जनगणना करायेंगे। हमने बिहार में जाती गणना करा दिया है हमने जाति गणना कराया तो कांग्रेसी कुछ नहीं बोल रहा था। तभी हमने कहा कि हमें अब अलग होना है और अलग हो गए अब भाजपा के साथ आ गए हैं। एक-एक काम हमलोग कराये हैं और ये लोग ऐसे ही बोलेगा। नीतीश कुमार ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा को लोगों ने झूठों बदनाम कर दिया है कि मुस्लिम के खिलाफ काम करती है अरे काहे के लिए मुस्लिम के खिलाफ काम करेगी।हम तो भाजपा के साथ ही हैं। 2005 से सरकार में है ।2006 से हमने कब्रिस्तान की घेराबंदी शुरू की. अल्पसंख्यकों के लिए कई योजनाएं लाये, कहां भाजपा ने विरोध किया ।हम लोग जो काम किए हैं उसको भूलिएगा मत इधर-उधर वोट मत दीजिएगा। तेजस्वी पर हमला बोलते हिए कहा कि लोग बोलते रहता है कि सरकारी नौकरी हमने दी। इसने ही सरकारी नौकरी दी है ? नीतीश कुमार ने कहा कि हमने सुपौल में कई काम किए हैं। हमने ही यहीं पर तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी को लाए थे हमलोग यहां बराबर आते रहे हैं। आपसब लोग जेडीयू कैंडिडेट की मदद करइए और भारी मतों से जीत दिलाइए।हमें विश्वास है कि बिहार की सभी 40 सीटों पर एनडीए जीत दर्ज करेगी देश भर में एनडीए 400 पार करेगी।





