मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:18 · नई दिल्ली संस्करण

भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं है मुख्यमंत्री में:- दीपक प्रकाश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं है मुख्यमंत्री में:- दीपक प्रकाश

भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं है मुख्यमंत्री में:- दीपक प्रकाश

रांची: जेल में बंद झारखंड सरकार में कांग्रेस कोटे के कैबिनेट मंत्री आलमगीर आलम से सभी विभाग वापस लिए जाने तथा उनको बर्खास्त नहीं किये जाने पर भाजपा के राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने नाराजगी व्यक्त किया है। श्री प्रकाश ने कहा कि इंडी गठबंधन के नेता एक तरफ संविधान की रक्षा करने की बातें करते है तो वही दूसरी तरफ ये नेता भारतीय संविधान को ताक पर रख कर काम कर रहे हैं। इंडी गठबंधन के सहयोगी दल आम आदमी पार्टी के मुखिया सह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बन्द है और वही से सरकार चला रहे हैं। दूसरी तरफ झारखंड़ में भी इंडी गठबंधन के सहयोगी दल कांग्रेस के कोटे से बने एक कैबिनेट मंत्री आलमगिर आलम भी भ्रष्टाचार के आरोप में पिछले 24 दिनों से जेल में बन्द हैं। उन्होंने इस्तीफा नही दिया है। लेकिन धन्य है राज्य के मुख्यमंत्री श्री चम्पई सोरेन जी। उनके विभाग तो वापस ले लिया लेकिन उन्हें मंत्रिमंडल से हटाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए।आलमगीर बिना पोर्टफोलियो के मंत्री रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह आजाद भारत के इतिहास में पहली बार घटित हो रही घटनाएं है। श्री प्रकाश ने सवालिया लहजे में कहा कि क्या मुख्यमंत्री जी को डर है कि अगर आलमगीर आलम को मंत्रिमंडल से हटा दिया गया तो वे सरकार के सारे राज इडी वालों को बता देंगे। श्री प्रकाश ने मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी को आलमगीर आलम को तत्काल मंत्रिमंडल से हटाना चाहिये और जांच एजेंसियों को स्वतंत्र होकर कार्य करने देना चाहिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें