सीएम चंपई सोरेन ने सदन में विश्वास मत प्रस्ताव पेश किया

रांची: सीएम चंपई सोरेन ने सदन में कहा कि 2019 में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनी।लेकिन सरकार बनने के बाद से ही बीजेपी सरकार को गिराने और अस्थिर करने की कोशिश शुरू कर दी थी। कहा कि सरकार बनते ही कोरोना महामहारी आ गयी।मगर हेमंत सोरेन ने किसी को भूखे मरने नहीं दिया।राज्य के बाहर पलायन कर रहे मजदूरों को हवाई जहाज से झारखंड लाया।इसके बाद जब कोरोना महामारी खत्म हुई तो सरकार ने बड़े पैमाने पर काम शुरू किया। लेकिन फिर से ये लोग सरकार को गिराने और अस्थिर करने के कोशिश में लग गये। अंतत इन लोगों ने अपनी एजेंसी द्वारा हमरे हेमंत बाबू को जेल भेजा और सरकार गिरा ही दिया। चंपई सोरेन ने कहा कि हम हेमंत सोरेन के सभी काम और योजनाओं का आगे लेकर जायेंगे।
चंपई सोरेन ने कहा कि क्या गरीब के बच्चे को विदेश जाकर पढ़ने का हक नहीं है। हेमंत बाबू ने गरीब बच्चों को विदेश भेजा। राज्य बनने के बाद यहां विपक्ष की सरकार बनी। एक ऐसे मामले में हेमंत बाबू को जेल भेजा गया, जिसका न खाता है और न बही. हेमंत बाबू जनता के दिल में दिया जलाकर आये हैं, बीजेपी के लोग उसे कैसे मिटा पायेंगे। कहा कि हां हम कहते हैं कि हम हेमंत पार्ट 2 है।





