सीएम चंपाई सोरेन ने पूर्व सीएम हेमंत सोरेन से होटवार जेल में की मुलाकात

सीएम चंपाई सोरेन ने पूर्व सीएम हेमंत सोरेन से होटवार जेल में की मुलाकात
रांची : मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने सोमवार को पूर्व सीएम हेमंत सोरेन से होटवार जेल में मुलाकात की है। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच आधे घंटे तक बातचीत हुई है। हालांकि दोनों के बीच क्या बातचीत हुई इसकी जानकारी फिलहाल मीडिया को नही दी गई है। मालुम हो कि जमीन घोटाला मामले में ईडी ने बीते 31 जनवरी को हेमंत सोरेन की गिरफ्तार किया था।





