मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने अपने मंत्रियों के बीच बांटे विभाग

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने अपने मंत्रियों के बीच बांटे विभाग
बसंत सोरेन को मिला पथ निर्माण सहित तीन विभाग
रांची: चम्पाई सोरेन कैबिनेट का विस्तार होने के उपरांत नवनियुक्त मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। जिसमें मुख्यमंत्री के पास कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग के साथ गृह (कारा सहित) विभाग और मंत्रिमंडल सचिवालय एंव निगरानी विभाग (संसदीय कार्य रहित) तथा वैसे सारे विभाग हैं जो अन्य मंत्रियों को आवंटित नहीं किए हैं इसके साथ ही मंत्री आलमगीर आलम को ग्रामीण विकास विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, पंचायती राज विभाग,सत्यानंद भोक्ता को श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, उद्योग विभाग,डॉ रामेश्वर उरांव को वित्त विभाग, योजना एवं विकास विभाग, वाणिज्य कर विभाग, खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग,बेबी देवी को महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग,हफीजुल हसन को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, निबंधन विभाग, पर्यटन, कला-संस्कृति, खेल-कूद एवं युवा कार्य विभाग , मिथिलेश ठाकुर को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग ,बादल पत्रलेख को कृषि पशुपालन एवं सहकारिता बन्ना गुप्ता को स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग, बसंत सोरेन को पथ निर्माण विभाग, भवन निर्माण विभाग और जल संसाधन विभाग मिला है। बसंत सोरेन पहली बार मंत्री पद की शपथ लिए है। जबकि मंत्री दीपक बिरुवा को अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एंव पिछड़ा वर्ग कल्याण( अल्पसंख्यक कल्याण को छोड़कर) विभाग और परिवाहन विभाग मिला है।





