सीएम चंपाई सोरेन ने जेल में हेमंत सोरेन से की मुलाकात, वर्तमान राजनीतिक हालात पर काफी देर तक हुई बातचीत

सीएम चंपाई सोरेन ने जेल में हेमंत सोरेन से की मुलाकात, वर्तमान राजनीतिक हालात पर काफी देर तक हुई बातचीत
रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार सुबह रांची स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार पहुंचे और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। सीएम चम्पाई सोरेन और हेमंत सोरेन के बीच काफी देर तक वर्तमान राजनीतिक हालात और चुनाव से संबंधित बातचीत हुई। मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान सीएम ने ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम से भी मुलाकात की, हालांकि मंत्री से मुलाकात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि वर्तमान मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री के बीच और क्या चर्चा हुई, इसका खुलासा नहीं हो पाया है।





