मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

चंपाई मंत्रिमंडल का विस्तार आज, पूर्व मंत्री ही होंगे कंटीन्यू, सोरेन परिवार से बसंत होंगे मंत्री

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
चंपाई  मंत्रिमंडल का विस्तार आज,  पूर्व मंत्री ही होंगे कंटीन्यू, सोरेन परिवार से बसंत होंगे मंत्री

चंपाई मंत्रिमंडल का विस्तार आज, पूर्व मंत्री ही होंगे कंटीन्यू, सोरेन परिवार से बसंत होंगे मंत्री

रांची: चंपाई सोरेन सरकार के मंत्रिमंडल का आज शाम चार बजे विस्तार होगा। राजभवन ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। राजभवन के बिरसा मंडप में शाम चार बजे नये मंत्रियों को राज्यपाल शपथ दिलायेंगे। चंपाई सोरेन कैबिनेट में कांग्रेस कोटे से आलमगीर आलम और राजद के सत्यानंद भोक्ता को मंत्री पद पर जगह मिल चुकी है। जानकारी के अनुसार, झामुमो की ओर से बसंत सोरेन को मंत्री बनना तय माना जा रहा है। वहीं जेएमएम की ओर से पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर, जोबा मांझी, हफिजूल हसन और बेबी देवी को नये मंत्रिमंडल में फिर से जगह मिलेगी। कांग्रेस से भी सभी पूर्व मंत्रियों को ही नये मंत्रिमंडल में जगह दी जायेगी। सीता सोरेन की बेटी की हो सकती है राजनीति में एंट्री

सीता सोरेन की बात करें तो उनकी नाराजगी दूर कर दी गयी है। जानकारी के अनुसार, सीता सोरेन को राज्यसभा भेजा जा सकता है।उनकी जगह बड़ी बेटी को संथाल परगना के जामा विधानसभा से राजनीति में प्रवेश कर सकती हैं। 4 साल से रिक्त पड़े 12वें मंत्री पद को लेकर अभी तक सस्पेंस जारी है। अगर 12वें मंत्री पद को भरा जाता है तो गैर सोरेन परिवार के विधायक को जगह मिल सकती है, जिसमें दीपक बिरूआ का नाम सबसे आगे चल रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें