मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:31 · नई दिल्ली संस्करण

रुद्रप्रयाग और चमोली में बादल फटा: सीएम धामी ने जताया दुख, राहत बचाव कार्य तेज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रुद्रप्रयाग और चमोली में बादल फटा: सीएम धामी ने जताया दुख, राहत बचाव कार्य तेज

देहरादून। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में भारी बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है। रुद्रप्रयाग और चमोली में एक बार फिर बादल फटने की खबर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को इस हादसे पर दुख जताया और युद्धस्तर पर राहत बचाव कार्य तेज होने की जानकारी दी।

रुद्रप्रयाग के तहसील बसुकेदार क्षेत्र के अंतर्गत बड़ेथ डुंगर तोक और चमोली के देवाल क्षेत्र में बादल फटने की घटना ने भारी तबाही मचाई है। इलाके में कुछ परिवारों के फंसने की भी खबर है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बादल फटने की घटना को संज्ञान में लिया। उन्होंने तेजी से राहत बचाव कार्य चलाने की बात कही।

सीएम धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा, "जनपद रुद्रप्रयाग के तहसील बसुकेदार क्षेत्र के अंतर्गत बड़ेथ डुंगर तोक और जनपद चमोली के देवाल क्षेत्र में बादल फटने के कारण मलबा आने से कुछ परिवारों के फंसे होने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। स्थानीय प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है, इस संबंध में निरंतर अधिकारियों से संपर्क में हूं, आपदा सचिव और जिलाधिकारी से बात कर बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन हेतु आवश्यक निर्देश दिए हैं। बाबा केदार से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।"

बता दें कि प्रदेश में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है, जिसमें पिथौरागढ़, उधम सिंह नगर, अल्मोड़ा, नैनीताल, देहरादून समेत जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर रखा है। इसके साथ ही रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, और उत्तरकाशी में येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन भी हाई अलर्ट पर है और लोगों को नदी-नालों से दूरी बनाए रखने की चेतावनी दी है।

मौसम वैज्ञानिक सी. एस. तोमर के अनुसार शुक्रवार से अगले चार दिन (29, 30, 31 अगस्त और 1 सितंबर) तक भारी बारिश होने की आशंका है। उन्होंने आईएएनएस को बताया, "पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई जिलों में भारी वर्षा की रिपोर्ट दर्ज की गई है। अधिकांश इलाकों में अगले छह दिनों के लिए हल्के से मध्यम स्तर की बारिश का अनुमान है। वहीं, 1 सितंबर तक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिस दौरान तेज से बहुत तेज बारिश होने का अनुमान है।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें