मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:44 · नई दिल्ली संस्करण

आंखें बंद करि नन्ही यशस्विनी का प्यारा सरप्राइज, सीएम योगी को बुलडोजर गिफ्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
आंखें बंद करि नन्ही यशस्विनी का प्यारा सरप्राइज, सीएम योगी को बुलडोजर गिफ्ट

गोरखपुर। मासूम बच्चों को गिफ्ट व चॉकलेट देकर उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेरने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शुक्रवार को कानपुर की 5 वर्षीय यशस्विनी सिंह के 'गिफ्ट' ने हंसने पर मजबूर कर दिया। यशस्विनी ने सीएम से कहा, 'आपके लिए गिफ्ट लाएं हैं, पहले आंखें बंद करिए।' इसके बाद यशस्विनी ने एक छोटा सा बुलडोजर (खिलौना) मुख्यमंत्री के हाथों में सौंप दिया। सरप्राइज गिफ्ट देखते ही सीएम भी हंस पड़े।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में अपनी पारंपरिक दिनचर्या के तहत भ्रमण कर रहे थे। उसी दौरान उनकी नजर 5 वर्षीय यशस्विनी सिंह पर पड़ी, जो अपने अभिभावकों के साथ कानपुर से आई थी। सीएम ने यशस्विनी को अपने पास बुलाया, उसे चॉकलेट दी और बातचीत की। तभी यशस्विनी ने मुख्यमंत्री से कहा कि 'आपके लिए एक गिफ्ट लाए हैं, आप आंखें बंद करिए।' सीएम ने मुस्कुराते हुए उसकी बात मान ली तो यशस्विनी ने उनके हाथों में एक छोटा सा बुलडोजर सौंप दिया।

गिफ्ट देखकर मुख्यमंत्री समेत वहां मौजूद सभी लोगों के चेहरों पर हंसी बिखर गई।

यशस्विनी ने मुख्यमंत्री से कहा कि 'आपको बुलडोजर प्रिय है, इसलिए मैं आपको गिफ्ट कर रही हूं।'

यशस्विनी सिंह कानपुर के प्रताप इंटरनेशनल कॉलेज में नर्सरी की छात्रा है। वह अपने पिता अभय सिंह राजावत व मां प्रियदम्वा सिंह के साथ गोरक्षपीठाधीश्वर से आशीर्वाद लेने के लिए गोरखपुर आई थी। यशस्विनी मुख्यमंत्री से मिलकर बहुत खुश नजर आई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें मासूम बच्ची यशस्विनी मुख्यमंत्री योगी को बुलडोजर खिलौना दे रही थी। इस दौरान वहां मौजूद लोग हंसते हुए नजर आए। बाद में सीएम योगी ने वह खिलौना बच्ची को वापस दिया। उन्हें यशस्विनी को अच्छे से पढ़ाई करने के लिए कहते हुए सुना गया।

योगी आदित्यनाथ के कार्यालय ने पोस्ट में लिखा, "यह नन्हा-सा उपहार बड़े विश्वास का प्रतीक है, यह भरोसे की मासूम अभिव्यक्ति है। आज गोरखनाथ मंदिर परिसर में भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कानपुर की पांच वर्षीय यशस्विनी ने बुलडोजर खिलौना भेंट किया।"

यशस्विनी ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "मैंने उन्हें बुलडोजर दिया है, क्योंकि उन्हें बुलडोजर पसंद है। उन्होंने (मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ) ने मुझसे कहा कि खूब खेलना और खूब पढ़ाई करना। उनसे मिलकर अच्छा लगा।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें