मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:33 · नई दिल्ली संस्करण

2 मई को चिराग पासवान हाजीपुर लोकसभा सीट से करेंगे नामाकंन -चाचा पशुपति पारस को भी शामिल होने का मिला निमंत्रण

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

2 मई को चिराग पासवान हाजीपुर लोकसभा सीट से करेंगे नामाकंन

-चाचा पशुपति पारस को भी शामिल होने का मिला निमंत्रण

पटना।बिहार के हाजीपुर लोकसभा सीट पर चाचा भतीजे के लड़ाई काफी सुर्खियां बटोरा है। चाचा(पशुपति पारस) और भतीजे(चिराग पासवान) हाजीपुर सीट पर लगातार दावा कर रहे थे। दोनों ने हाजीपुर सीट से चुनाव लड़ने का दावा भी कर चुके थे। वहीं एनडीए ने लोजपा(रा) यानी चिराग पासवान को अहमियत देते हुए उन्हें सीट शेयरिंग में हाजीपुर सहित बिहार का पांच लोकसभा सीट दिया। वहीं इससे रालोजपा प्रमुख पशुपति पारस नाराज दिखें साथ ही उन्होंने केंद्रीय मंत्री से इस्तीफा भी दे दिया। वहीं कुछ दिनों के बाद ही पशुपति पारस और एनडीए के बीच की नाराजगी खत्म हो गई। वहीं अब चिराग पासवान हाजीपुर से नामांकन करने वाले हैं। वहीं उन्होंने कहा है कि, वह अपने नामाकंन कार्यक्रम में आने के लिए अपने चाचा पशुपति पारस को भी आमंत्रण देंगे। बता दें कि, हाजीपुर में पांचवें चरण में यानी 20 मई को मतदान होगा। वहीं पांचवे चरण के लिए नामाकंन प्रकिया भी शुरू हो गया है। उम्मीदवार अपना नामांकन हाजीपुर सीट से भर भी रहे हैं। लगातार नेताओं के द्वारा क्षेत्र का दौरा भी किया जा रहा है। इसी बीच जमुई सांसद चिराग पासवान कार्यक्रम में शामिल होने देर रात हाजीपुर पहुंचे थे।

जहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि अपने चाचा पशुपति कुमार पारस को अपने नामांकन के दिन निमंत्रण जरूर देंगे आना और ना आना फैसला उनके हाथ में है। चिराग पासवान ने कहा है कि अपने चाचा को हर दम हर कार्यक्रम में निमंत्रण देते हैं। लेकिन नहीं आने का फैसला उनका होता है। हम घर में सबसे छोटे हैं और हमारा फर्ज भी है निमंत्रण देने का फैसला तो उनको लेना है। 2 मई में के दिन हाजीपुर में चिराग पासवान अपना नामांकन हाजीपुर लोकसभा सीट से दाखिल करेंगे।इसके बाद हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र में एनडीए के नेताओं के द्वारा एक भव्य जनसभा को संबोधित भी किया जाएगा। वहीं चिराग पासवान ने कहा है कि मतगणना के बाद पूरे देश में चौंकाने वाला रिजल्ट सामने आएगा। वहीं ईवीएम के सवाल पर चिराग पासवान ने कहा है कि सर्वोच्च न्यायालय का फैसला आ गया है। अब किसी को इस पर विवाद नहीं करना चाहिए नहीं तो यह न्यायालय का अवहेलना होगा। अपनी हार का ठीकरा विपक्षी ईवीएम पर ही फोड़ता है। अगर ईवीएम पर भरोसा नहीं है तो कांग्रेस जहां पर सत्ता में है उसे छोड़ दे। वहीं चिराग पासवान वैशाली जिले के जंदाहा में हुए अग्निकांड में जेल 1000 से ज्यादा घर एवं मृतक के परिवार वालों से मुलाकात किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें