मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

एक सीट भी जितना महागठबंधन के लिए होगी बड़ी उपलब्धि:चिराग -अगर लेवल प्लेइंग हुई तो एनडीए की 100 सीट भी नहीं आएगी:तेजस्वी

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
एक सीट भी जितना महागठबंधन के लिए होगी बड़ी उपलब्धि:चिराग   -अगर लेवल प्लेइंग हुई तो एनडीए की 100 सीट भी नहीं आएगी:तेजस्वी

एक सीट भी जितना महागठबंधन के लिए होगी बड़ी उपलब्धि:चिराग

-अगर लेवल प्लेइंग हुई तो एनडीए की 100 सीट भी नहीं आएगी:तेजस्वी

पटना।लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। पहले चरण का मतदान खत्म हो गया है। वहीं दूसरे चरण का चुनाव प्रचार जोरो शोरो से चल रहा है। वहीं एक ओर जहां एनडीए की ओर से बिहार में 40 की 40 सीट जीतने का दावा किया जा रहा है तो वहीं महागठबंधन का दावा है कि बिहार में एनडीए इस बार एक भी सीट नहीं जीतेगी। दरअसल, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि, अगर लेवल प्लेइंग हुई तो एनडीए की 100 सीट भी नहीं आएगी। वहीं अब तेजस्वी यादव के इस बयान पर लोजपा(रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने पलटवार किया है। लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। पहले चरण का मतदान खत्म हो गया है। वहीं दूसरे चरण का चुनाव प्रचार जोरो शोरो से चल रहा है। वहीं एक ओर जहां एनडीए की ओर से बिहार में 40 की 40 सीट जीतने का दावा किया जा रहा है तो वहीं महागठबंधन का दावा है कि बिहार में एनडीए इस बार एक भी सीट नहीं जीतेगी। दरअसल, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि, अगर लेवल प्लेइंग हुई तो एनडीए की 100 सीट भी नहीं आएगी। वहीं अब तेजस्वी यादव के इस बयान पर लोजपा(रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने पलटवार किया है। चिराग पासवान ने कहा है कि, लेवल प्लेइंग ही चल रहा है। उन्होंने तेजस्वी यादव को चुनौती देते हुए कहा कि, ये और इनके घटक दल खाता भी खोल लेते हैं तो इनके लिए यहीं सबसे बड़ी उपलब्धि होगी। वहीं बीते दिन रांची में महागठबंधन की रैली में राजद और कांग्रेस के उम्मीदवारों में खुनी झड़प देखने को मिला। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, कल रांची में महागठबंधन की रैली थी इसी रैली में दो पार्टियों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए थे। दोनों कार्यकर्ता एक दूसरे के ऊपर कुर्सियां फेंकी और एक कार्यकर्ता के सिर से खून निकलते भी दिखा गया। जिसको लेकर भी चिराग पासवान ने बड़ा बयान दिया है।उन्होंने कहा कि, कल की हुई घटना महागठबंधन में अप्रत्यक्ष रुप से चल रही झड़प, प्रत्यक्ष रुप से देखने को मिली है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन में लगातार झड़प होती रही है यह झड़प का सबसे खूबसूरत उदाहरण पहले चरण का चुनाव रहा है। पहले चरण के चुनाव में जिस तरीके से बीना घटक दलों से बात किए और चर्चा किए सीटों का बंटवारा कर लिया गया, सिंबल को बांट दिया गया यह अपने आप में दर्शाता है कि इस गठबंधन में काम से काम सब कुछ ठीक तो नहीं है।उन्होंने कहा कि, जिस तरीके से पहले चरण में इंडिया अलायंस या महागठबंधन के बड़े नेता बिहार आना तक जरूरी नहीं समझते हैं। यह वो अप्रत्यक्ष लड़ाई है जो लंबे समय से चल रही है। तो कल की हुई घटना इसी बात को दर्शाती है। जो अप्रत्यक्ष रुप से लड़ाई चल रही है वो कल प्रत्यक्ष रुप से देखने को मिली है। महागठबंधन में वो सहजता नहीं है जो किसी गठबंधन में होता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें