मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:31 · नई दिल्ली संस्करण

रायपुर में मछली पकड़ रहे बच्चाें काे मिले 84 जिंदा कारतूस, जांच जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तेलीबंधा थाना क्षेत्र के फुंडहर इलाके के छोकरा नाले में मछली पकड़ते समय बच्चों को 84 जिंदा कारतूस मिले है । यह कारतूस घातक हथियारों जैसे इंसास, एमएएमके और थ्री नॉट थ्री के बताए जा रहे हैं। जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और कारतूस को अपने कब्जे में ले लिया है। शुक्रवार देर रात तक पुलिस इस मामले की छानबीन करती रही।रायपुर शहर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि शुक्रवार शाम फुंडहर स्थित ग्रैंड केन्यान होटल के पास छोकरा नाले में बच्चे मछली पकड़ने गए थे। इस दौरान जिंदा कारतूस उनके हाथ लग गई। बच्चों ने इसकी जानकारी लोगों को दी। फिर इसकी सूचना पुलिस तक पहुंची। इसके बाद पुलिस और फारेंसिक की टीम मौके पर पहुंचकर कारतूस को अपने कब्जे में लिया।इतनी बड़ी मात्रा में आखिर लावारिस हालत में कारतूस कैसे पहुंचे। पुलिस मौके पर लगे आस-पास सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल कर रही है। एसएसपी संतोष सिंह ने कारतूस मिलने की घटना की गंभीरता से जांच करने के निर्देश दिए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें