मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:49 · नई दिल्ली संस्करण

नौ माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जा रही है विटामिन ए की खुराक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जयपुर,। जयपुर प्रथम जिले में विटामिन ए का चरण बुधवार से शुरू हो

गया जो उनतीस जून तक चलेगा। इसके अन्तर्गत नौ माह से पांच वर्ष तक के

बच्चों को आंगनबाड़ी केन्द्रों पर विटामिन ए की खुराक पिलाई जाएगी। यह

खुराक छह माह के अन्तराल से पिलाई जाती है।

मुख्य चिकित्सा

एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत ने बताया कि बच्चों को

वर्ष में दो बार विटामिन ए की खुराक पिलाने का विशेष कार्यक्रम चलाया जा

रहा है। विटामिन ए आंखों की बीमारियों जैसे रतौंधी अंधता से बचाव के

साथ-साथ बच्चों में शारीरिक रोग प्रतिरोधक क्षमता वृद्धि के लिए भी आवश्यक

है। विटामिन ए देने से बच्चों में दस्त एवं निमोनिया आदि बीमारियों के घातक

प्रभाव में कमी लाई जा सकती है। विटामिन ए पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों

की मृत्यु दर में भी कमी लाता है।

उप मुख्य चिकित्सा एवं

स्वास्थ्य अधिकारी (परिवार कल्याण) जयपुर प्रथम डॉ. प्रवीण झारवाल ने बताया

कि कार्यक्रम के दौरान एक वर्ष से पांच वर्ष तक के बच्चों को आंगनबाड़ी

केन्द्र पर विटामिन ए की दो एम.एल. तथा नौ माह से बारह माह के बच्चों को

विटामिन ए की एक एम.एल. खुराक पिलाई जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें