मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:26 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड में तीन आईएएस के तबादले, मुख्य सचिव को मिला गृह विभाग का अतिरिक्त प्रभार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
झारखंड में तीन आईएएस के तबादले, मुख्य सचिव को मिला गृह विभाग का अतिरिक्त प्रभार

रांची। राज्य सरकार ने मुख्य सचिव झारखंड के पद पर पदस्थापित एल खियांग्ते को अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ अपर मुख्य सचिव गृह कार्य आपदा प्रबंधन विभाग, आपदा प्रबंधन प्रभाग को छोड़ कर अतिरिक्त प्रभार दिया है। साथ ही सदस्य राजस्व परिषद रांची के पद पर पदस्थापित राजीव अरुण एक्का को अपने कार्यों के साथ अपर मुख्य सचिव वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग रांची का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। इस संबंध में बुधवार को कार्मिक प्रशासनिक सुधार राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों का स्थानांतरण पदस्थापन किया है। निदेशक खान रांची के पद पर पदस्थापित अरवा राजकमल को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक प्रभारी सचिव अनुसूचित जनजाति अनुसूचित जाति अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है। निदेशक पेंशन निदेशालय वित्त विभाग मुकेश कुमार को स्थानांतरित करते हुए उन्हें प्रभारी सचिव श्रम नियोजन प्रशिक्षण विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया है। निदेशक भू-अर्जन उमाशंकर सिंह को स्थानांतरित करते हुए प्रभारी सचिव स्कूली शिक्षा साक्षरता विभाग रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें