मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री से मिले सरायकेला और गुमला के उपायुक्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री से मिले सरायकेला और गुमला के उपायुक्त

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सरायकेला-खरसावां जिले के उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला और गुमला जिले के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने शिष्टाचार भेंट की।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला तथा उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से प्राइम मिनिस्टर अवार्ड फॉर एक्सीलेंस इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन से सम्मानित किए जाने के लिए बधाई दी।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। इस दिशा में समाज के अंतिम व्यक्ति तक जनहित से जुड़ी योजनाओं को पहुंचाने में आप जैसे अधिकारियों की अहम भूमिका होती है। सरायकेला खरसावां एवं गुमला जिले को मिले इस सम्मान से पूरा राज्य गौरान्वित हुआ है । मुझे पूरा भरोसा है कि आने वाले दिनों में झारखंड विकास योजनाओं के बेहतर और सफल क्रियान्वयन में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। उल्लेखनीय है कि 21 अप्रैल को सिविल सेवा दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के प्रभावशाली और नवोन्मेषी क्रियान्वयन के लिए सरायकेला-खरसावां जिला के गम्हरिया प्रखंड को पूरे देश में अव्वल स्थान प्राप्त करने के लिए उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला तथा गुमला जिले के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को नवाचार पहलों और लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें