मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:26 · नई दिल्ली संस्करण

समन के बावजूद ईडी कार्यालय नहीं पहुंचे मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
समन के बावजूद ईडी कार्यालय नहीं पहुंचे मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार

रांची। साहिबगंज में हुए अवैध खनन मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन के बावजूद मंगलवार को ईडी कार्यालय नहीं पहुंचे। हालांकि, काफी देर तक ईडी के अधिकारी अभिषेक प्रसाद का इंतजार करते रहे लेकिन वह अबतक नहीं पहुंचे हैं।

ईडी ने गत छह जनवरी को समन जारी कर प्रेस सलाहकार को 16 जनवरी को ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय पूछताछ के लिए बुलाया था। इससे पूर्व ईडी ने बीते 11 जनवरी को साहिबगंज डीसी रामनिवास यादव और 15 जनवरी को आर्किटेक्ट विनोद सिंह को समन कर पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन दोनों ईडी कार्यालय में उपस्थित नहीं हुए।

उल्लेखनीय है कि ईडी ने अवैध खनन मामले में 12 ठिकानों पर एक साथ तीन जनवरी को छापेमारी की थी। इस दौरान ईडी ने विभिन्न आपत्तिजनक डिजिटल उपकरण, दस्तावेज, रिकॉर्ड और रुपये की नकदी बरामद की। साहिबगंज के डीसी राम निवास यादव के कैंप कार्यालय से 7.25 लाख रुपये सहित 36.99 लाख रुपये बरामद किये गये थे।

इसके अतिरिक्त साहिबगंज के डीसी राम निवास यादव के आवासीय परिसर से 9 एमएम बोर के 19 कारतूस, .380 एमएम के 2 कारतूस और 45 पिस्टल के 5 खाली खोखे भी बरामद किये गये। ईडी ने यह छापेमारी झारखंड, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और बिहार राज्यों में स्थित 12 परिसरों में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत की थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें