मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:34 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या विस्फोट पर जताया शोक, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या विस्फोट पर जताया शोक, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या की घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने घायलों के जल्दी ठीक होने की कामना की। अयोध्या के एक गांव में एक शक्तिशाली विस्फोट के बाद एक मकान ढह जाने से कम से कम पांच लोगों की मौत हुई है, जबकि कई अन्य घायल हो गए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "अयोध्या की दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति, शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुख सहन करने की शक्ति और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।"

अयोध्या पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें अभी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। ये टीमें जांच व राहत अभियान जारी रखे हुए हैं।

अयोध्या जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के पगला भारी गांव में गुरुवार देर शाम यह हादसा हुआ था। यहां एक जोरदार धमाके के बाद एक मकान ढह गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर ने बताया कि गांव से एक सूचना प्राप्त हुई कि एक मकान जोकि गांव के बाहर बना हुआ है, उसकी छत गिर गई है। तेजी से विस्फोट हुआ था। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया यह विस्फोट किचन में गैस या प्रेशर कुकर से हुआ प्रतीत होता है, हालांकि जांच अभी जारी है।

फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और इलाके की छानबीन की गई।

मकान पप्पू गुप्ता नाम के व्यक्ति का बताया गया, जो हाल ही में गांव में आकर बसे थे।

जिलाधिकारी निखिल टी ने जानकारी दी कि अब तक किसी विस्फोटक सामग्री के संकेत नहीं मिले हैं, लेकिन जांच पूरी होने पर ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। हादसे ने गांव में दहशत का माहौल बना दिया। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रशासनिक टीमों ने हादसे के कारणों की गहन जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें