रायपुर : मुख्यमंत्री साय दिल्ली दाैरे के दूसरे दिन आज ‘इन्वेस्टर्स कनेक्ट’ में होंगे शामिल

रायपुर । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दो दिवसीय दिल्ली प्रवास पर हैं । अपने प्रवास के पहले दिन साेमवार काे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा से मुलाकात की, साथ ही केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से भी भेंट की । वहीं आज प्रवास के दूसरे दिन नई दिल्ली के एक निजी हाेटल में इन्वेस्टर्स कनेक्ट कार्यक्रम में शामिल होंगे । आज रात में मुख्यमंत्री साय छत्तीसगढ़ लौट आएंगे ।





