मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:25 · नई दिल्ली संस्करण

रायपुर : मुख्यमंत्री साय आज जनदर्शन में आम जनों की सुनेंगे समस्याएं

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रायपुर : मुख्यमंत्री साय आज जनदर्शन में आम जनों की सुनेंगे समस्याएं

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री निवास में एक बार फिर से जनदर्शन कार्यक्रम की शुरुआत होने जा रही है। जनदर्शन का आयोजन आज गुरुवार काे दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस अवसर पर प्रदेशवासियों से सीधे संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं का निराकरण करेंगे। मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का त्वरित और संवेदनशील निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को समयबद्ध समाधान मिल सके।

राज्य सरकार के जनदर्शन कार्यक्रम का उद्देश्य शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है। यह पहल मुख्यमंत्री साय की जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता और पारदर्शी सुशासन के संकल्प को दर्शाती है, जिससे आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित हो सके।

मुख्यमंत्री निवास परिसर में प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। आम जनता की सुविधा के लिए अलग-अलग काउंटर और प्रतीक्षा क्षेत्र बनाए गए हैं, ताकि भीड़ में अव्यवस्था न हो और हर व्यक्ति को अपनी बारी के अनुसार मुख्यमंत्री से मिलने का अवसर मिल सके। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है, ताकि कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें