मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री साय विशेष विमान से दिल्ली रवाना, अमित शाह, जेपी नड्डा और रेल राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रायपुर,। जम्‍मू संभाग के डोडा जिले में आतंकियों के साथ मुठभेड़

में बलिदान हुए सेना के चार जवानों के मुद्दे पर छत्तीसगढ़ के

मुख्‍यमंत्री विष्णुदेव साय ने विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा, दुनिया ने

देखा है - किस तरह से घर में घुस के मारे हैं। कैसे सर्जिकल स्ट्राइक और भी

बहुत कुछ किया गया।उन्होंने कहा कि दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित

शाह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जेपी नड्डा और रेल राज्य मंत्री से मुलाकात

करेंगे। मुख्‍यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बुधवार की सुबह दिल्‍ली रवाना

होने से पहले रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर पत्रकारों के पूछे गए

प्रश्न के जवाब में यह बात कही।

मुख्यमंत्री साय सुबह करीब नौ बजे

विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हुए। वहीं उप मुख्यमंत्री अरुण साव और

विजय शर्मा रात की फ्लाइट से दिल्ली पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ सदन

में रात्रि विश्राम करेंगे। वित्त मंत्री ओपी चौधरी भी बुधवार को दिल्ली

प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री और उनके खास मंत्रियों के दिल्ली दौरे को

लेकर मंत्री मंडल के विस्तार की अटकलें तेज हो गई हैं । शिक्षा मंत्री

बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफे के बाद मंत्री पद पर नियुक्ति व निगम मंडलों

में नियुक्ति के मामले में भी नई दिल्ली में चर्चा होने की उम्मीद है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें