मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बस्तर में करेंगे चुनावी शंखनाद
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज
(गुरुवार) बस्तर से चुनावी शंखनाद करेंगे। इसके साथ ही बस्तर संभाग में
चुनावी प्रचार का मोर्चा संभालेंगे। मुख्यमंत्री साय आज बस्तर, सुकमा और
चित्रकोट में सभा करेंगे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
सुबह 11. 35 को हेलीपैड से सुकमा जिले के लिए रवाना होंगे।दोपहर 1 बजे कोटा
में बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। तत्पश्चात दोपहर 3 बजे बड़े धाराउर में
मुख्यमंत्री की विशाल जनसभा होगी।उसके बाद सीएम साय शाम 5.30 बजे रायपुर
लौट आयेंगे।





