मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:03 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 94 लाख से ज़्यादा पेंशनभोगियों के खातों में 1,100 करोड़ रुपये की पेंशन राशि भेजी

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 94 लाख से ज़्यादा पेंशनभोगियों के खातों में 1,100 करोड़ रुपये की पेंशन राशि भेजी

पटना : बिहार सरकार ने राज्य के वृद्धजनों, विधवाओं और दिव्यांगजनों को बड़ी राहत देते हुए सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि उनके बैंक खातों में हस्तांतरित कर दी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित बिहार भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के 94 लाख से अधिक सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खातों में 1100 रुपये प्रति माह की दर से लगभग 1100 करोड़ रुपये की राशि जारी की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अब सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत लाभार्थियों को हर महीने की 10 तारीख को नियमित रूप से पेंशन की राशि उनके खातों में उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी पात्र व्यक्ति को आर्थिक सहायता प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के गरीब, वंचित और जरूरतमंद वर्गों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने बताया कि पूर्व में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत लाभार्थियों को 400 रुपये प्रति माह की राशि दी जाती थी, लेकिन सरकार ने इसे बढ़ाकर सीधे 1100 रुपये प्रति माह कर दिया है, ताकि बढ़ती महंगाई के बीच जरूरतमंद लोगों को बेहतर आर्थिक सहारा मिल सके।

सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के वृद्धजनों, विधवा महिलाओं और निःशक्तजनों को विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के माध्यम से सहायता प्रदान कर रही है। इन योजनाओं का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को सम्मानजनक जीवन जीने में सहयोग देना है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबा कार्यकाल पूरा करने के अवसर पर राज्य सरकार ने 94 लाख से अधिक लाभुकों के खातों में एक साथ लगभग 1100 करोड़ रुपये की राशि भेजी है। यह कदम सामाजिक सुरक्षा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि आगे भी प्रत्येक माह की 10 तारीख को सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरित की जाती रहेगी। इसके अलावा राज्य सरकार विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीबों, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और दिव्यांगजनों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने उन वरिष्ठ नागरिकों से भी अपील की, जिनकी आयु 60 वर्ष या उससे अधिक है लेकिन अभी तक उन्हें सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। ऐसे पात्र लोग शीघ्र आवेदन कर योजना से जुड़ें और सरकारी सहायता का लाभ उठाएं।

उन्होंने यह भी कहा कि कई लोग आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक नहीं होने के कारण पेंशन योजना के लाभ से वंचित रह जाते हैं। ऐसे लोगों को जल्द से जल्द आधार लिंक कराने की सलाह देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे उन्हें बिना किसी बाधा के पेंशन राशि प्राप्त हो सकेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें