रायपुर : मुख्यमंत्री साय आज 'मन की बात' सहित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर में आयोजित कई कार्यक्रमाें में शामिल होंगे । वे आज सुबह 10:45 बजे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइन रायपुर से प्रस्थान करेंगे और 11 बजे साइंस कॉलेज स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम पहुंचेंगे। वे 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक “मन की बात” कार्यक्रम में शामिल होंगे।इसके बाद दोपहर 12 बजे वे ऑडिटोरियम से वापस लौटकर 12:15 बजे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइन पहुंचेंगे और यहां उनका आरक्षित समय रहेगा। शाम को 4 बजे वे फिर मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइन से एयरपोर्ट के लिए निकलेंगे और 4:20 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचेंगे। यहां कुछ समय आरक्षित रखने के बाद मुख्यमंत्री 5:15 बजे एयरपोर्ट से प्रस्थान करेंगे और 5:30 बजे नया रायपुर (अटल नगर) स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।





