मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:56 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री साय आज रायगढ़ में, कई धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का कार्यक्रम

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री साय आज रायगढ़ में, कई धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का कार्यक्रम

रायपुर,। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बुधवार को रायगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक स्थलों पर दर्शन-पूजन कर कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह रायपुर स्थित सिविल लाइन मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान करेंगे। इसके बाद वे रात 9:30 बजे दिल्ली दाैरे के लिए रवाना हाेंगे।

मुख्यमंत्री सबसे पहले ग्राम पंचायत बनोरा स्थित अघोर आश्रम पहुंचकर गुरु दर्शन करेंगे। इसके बाद वे कैलाशपति धाम मनकामेश्वर शिव मंदिर, पंडरीपानी में दर्शन-पूजन करेंगे। तत्पश्चात कोसमनारा स्थित सत्यनारायण बाबा धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना एवं अन्य निर्धारित कार्यक्रमों में भाग लेंगे। निर्धारित कार्यक्रमों के उपरांत मुख्यमंत्री दोपहर में हेलीकॉप्टर से रायपुर लौटेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री रात्रि 8:30 बजे मुख्यमंत्री निवास से स्वामी विवेकानंद विमानतल के लिए रवाना होंगे। वहां से रात्रि 9:30 बजे इंडिगो की उड़ान संख्या 6E-5347 से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। रात्रि 11:25 बजे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ सदन में रात्रि विश्राम करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें