मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:26 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मंत्रिमंडल का विस्तार पांच को

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मंत्रिमंडल का विस्तार पांच को

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मंत्रिमंडल का विस्तार पांच दिसंबर को रांची स्थित राजभवन के बिरसा मंडप में होगा। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।इस मंत्रिमंडल विस्तार में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के छह, कांग्रेस के चार और राजद के एक विधायक को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। इसके अलावा राज्यपाल प्रोटेम स्पीकर स्टीफन मरांडी को भी शपथ दिलाएंगे, जो विधानसभा सत्र से पहले नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे। झारखंड विधानसभा में स्टीफन मरांडी सबसे वरिष्ठ विधायक हैं। वह पहली बार 1980 में विधायक चुने गये थे।उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के 14वें मुख्यमंत्री के रुप में मोरहाबादी मैदान में 28 नंवबर को पद और गोपनीयता की शपथ ली थी। विधानसभा चुनाव में इंडी गठबंधन में 56 सीटें मिली हैं। इनमें झामुमो को 34, कांग्रेस को 16, राजद को चार और भाकपा-माले को दो सीटें मिली हैं जबकि विपक्ष में एनडीए को 24 सीटें मिली हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें