मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:57 · नई दिल्ली संस्करण

सरकार नहीं बनाते तो 20 हजार लोगों को जेल भेज देती भाजपा : हेमंत साेरेन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन ने पत्थलगड़ी मामले में हजारों लोगों पर दर्ज केस को लेकर भाजपा पर हमला बोला। हेमन्त ने शुक्रवार को अड़की में विकास कुमार मुंडा के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया। हेमन्त ने कहा कि झारखंड में 20 साल तक डबल इंजन की सरकार रही। डबल इंजन की सरकार में खूंटी के हजारों लोगों पर देशद्रोह का केस दर्ज हुआ। यदि सरकार नहीं बदलती तो यहां के 20 हजार लोगों को भाजपा जेल भेज देती। सरकार में आते ही हमने देशद्रोह का केस वापस लिया।हेमन्त ने कहा कि भाजपा वाले जानते हैं आदिवासी ऐसे नहीं मानेगा। इनको या तो गोली मारो या जेल में डालो लेकिन यह भगवान बिरसा मुंडा की धरती है। हर चौक चौराहे पर भाजपा को टक्कर देने वाले लोग मिल जाएंगे। ये वीरों की धरती है। हेमन्त ने आगे कहा कि असम का मुख्यमंत्री यहां आकर मंडरा रहा है। बेटी बचाने की बात करता है। मणिपुर में तो भाजपा की सरकार है। वहां कैसे बेटियों को नंगा कर घुमाया जा रहा है और ये लोग बेटी बचाने की बात करता है। उससे तमाड़ की जनता पूछे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें