मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:16 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री ने वकीलों से किया वादा निभाया, अब एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट पर की जाएगी पहल: महाधिवक्ता

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री ने वकीलों से किया वादा निभाया, अब एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट पर की जाएगी पहल: महाधिवक्ता

रांची। राज्य के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने राज्य सरकार द्वारा वकीलों के लिए शुरू की गई योजनाओं की सराहना की। उन्होंने बताया कि राज्य में 164 वकील पेंशन योजना का लाभ ले रहे हैं। नए वकीलों को पहले प्रति महीने एक हजार रुपए प्रोत्साहन राशि दी जाती थी, जिसे बढ़ाकर अब पांच हजार रुपए किया गया है। सात जनवरी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के वकीलों के साथ सीधा संवाद किया था और उनकी पीड़ा सुनी थी। उसी दौरान उन्होंने वकीलों से यह वादा किया था कि वे वकीलों को स्वास्थ्य बीमा और जीवन बीमा से जोड़ेंगे।महाधिवक्ता बुधवार को हाईकोर्ट स्थित सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपना वादा निभाया। झारखंड देश का पहला राज्य है, जहां वकीलों को सरकार अपनी योजनाओं से जोड़कर आर्थिक रूप से मजबूत कर रही है। राज्य के लगभग 15 हजार वकील ट्रस्टी कमिटी के सदस्य हैं। फिलहाल स्वास्थ्य बीमा के लिए सरकार ने 13 करोड़ रुपए की राशि का प्रावधान किया है। महाधिवक्ता ने जिला बार संघ और वकीलों के हित में कार्यरत अन्य संघों से यह आग्रह किया है कि वे राज्य के सभी वकीलों को सरकार की योजनाओं से जोड़ें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लंबे समय से लंबित एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की दिशा में भी पहल की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें