मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने सिदो-कान्हू को किया नमन

रांची,
2 फरवरी । मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद शुक्रवार को चम्पाई
सोरेन रांची के सिदो कान्हू उद्यान पार्क पहुंचे। वहां पार्क परिसर में
स्थित शहीद सिदो कान्हू की प्रतिमा पर उन्होंने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि
अर्पित की। इसके बाद मुख्यमंत्री बिरसा चौक रांची स्थित धरती आबा भगवान
बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।
इसके
पूर्व मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के चम्पाई सोरेन ने कहा कि राज्य
के सर्वांगीण विकास के लिए हेमंत सोरेन जो काम शुरू किया है वे उसे आगे
बढ़ायेंगे। पिछली सरकार ने जो विकास कार्य शुरू किये थे, उन्हें और गति
देने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि विपक्ष झारखंड को अस्थिर करने का
प्रयास कर रहा है लेकिन हमारा गठबंधन हमारी शक्ति है। हम सब मिलकर राज्य को
नयी दिशा देंगे। जनता की आशा, आंकाक्षा के अनुरूप हम काम करेंगे। हमारी
सरकार राज्य के सभी वर्ग, समुदाय के लिए काम करेगी।





