मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:34 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्य्मंत्री चंपाई सोरेन ने गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का किया शुभारंभ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्य्मंत्री चंपाई सोरेन ने गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का किया शुभारंभ

रांची: मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने सोमवार को गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना और मानकी मुंडा छात्रवृत्ति योजना का उद्घाटन किया है। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से खेलगांव स्थित टाना भगत स्टेडियम में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।इस कार्यक्रम में सीएम चम्पाई सोरेन के साथ श्रम एवं उद्योग मंत्री सत्यानंद भोक्ता और कृषि एवं पशुपालन मंत्री बादल भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सलेक्टेड छात्रों को क्रेडिट कार्ड भी सौंपा।

मालुम हो की इस गरीब छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए ऋण उपलब्ध कराने के लिए गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड स्कीम का शुभारंभ किया जा रहा है। इस स्कीम के अंतर्गत स्टूडेंट्स को उच्चतर शिक्षा के लिए बैंकों के जरिए से अधिकतम 15 लाख रुपये तक का ऋण प्रदान किया जाएगा। इसमें 30 प्रतिशत कैश स्टूडेंट्स के रहने और बाकी खर्चो के लिए होंगे। यह लोन 4 प्रतिशत साधारण ब्याज की दर पर उपलब्ध कराया जाएगा। बचे हुए ब्याज राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। राज्य सरकार 100 प्रतिशत लोन की गारंटर भी होगी। ऋण चुकाने की अधिकतम समय सीमा 15 साल तय की गई है। इसमें पाठ्यक्रम अवधि और उसके बाद की एक वर्ष की अवधि शामिल होगी। स्टूडेंट्स के पास कोर्स पूरा होने के एक साल बाद से ऋण चुकाने का रास्ता यानी की विकल्प होगा।लोन के लिए बैंक किसी भी प्रकार का कोई प्रोसेसिंग फीस नहीं लेगी। 4 लाख रुपये तक मार्जिन मनी का कोई प्रावधान नहीं होगा।इससे ज्यादा नगद के लिए लोन का 5 प्रतिशत मार्जिन मनी होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें