मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:31 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री आतिशी ने मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखा पत्र

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री आतिशी ने मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखा पत्र

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने एक बार फिर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को पत्र लिखकर उनसे मुलाकात का समय मांगा है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम काटे जाने और नए नाम जोड़े जाने का मसला बेहद गंभीर है और इसे स्थानीय निर्वाचन अधिकारी के स्तर पर नहीं सुलझाया जा सकता।मुख्यमंत्री ने पांच जनवरी को लिखे अपने पिछले पत्र का जिक्र करते हुए कहा है कि इस संबंध में उन्हें उप निर्वाचन अधिकारी का पत्र प्राप्त हुआ है। उनका कहना है कि वे उनके पत्र के तथ्यों की जांच कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने आगे कहा है कि मतदान में अब 27 दिन रह गए हैं और देशभर की नजर राजधानी के चुनावों पर टिकी हैं। ऐसे में मामले की गंभीरता को समझते हुए उन्हें मुलाकात का समय दिया जाना चाहिए ताकि दिल्ली में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित किए जा सकें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें