मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:58 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत आज सुप्रीम कोर्ट के पांच नए न्यायाधीशों को दिलाएंगे पद की शपथ

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत आज सुप्रीम कोर्ट के पांच नए न्यायाधीशों को दिलाएंगे पद की शपथ

नई दिल्ली। भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के पांच नए न्यायाधीशों को पद की शपथ दिलाएंगे। केंद्र सरकार ने इनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री की ओर से जारी सर्कुलर के अनुसार, जस्टिस शील नागू, जस्टिस श्री चंद्रशेखर, जस्टिस संजीव सचदेवा, जस्टिस अरुण पल्ली और वरिष्ठ अधिवक्ता वी. मोहना का शपथ ग्रहण समारोह सुबह 10:30 बजे सुप्रीम कोर्ट के प्रशासनिक भवन परिसर (एबीसी) की तीसरी मंजिल स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा।

रजिस्ट्री ने समारोह के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं और अधिकारियों, कर्मचारियों तथा संबंधित समन्वय एजेंसियों, जिनमें सुप्रीम कोर्ट सुरक्षा शाखा और सीपीडब्ल्यूडी शामिल हैं, को इसकी सूचना दे दी है। कार्यक्रम के मद्देनजर समारोह के दिन प्रशासनिक भवन परिसर में वाहनों की पार्किंग की अनुमति नहीं होगी। केवल रजिस्ट्रारों के वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिशों पर कार्रवाई करते हुए केंद्र सरकार ने चार उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों और वरिष्ठ अधिवक्ता वी. मोहना को सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त करने की मंजूरी दी है। सोमवार को केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जानकारी दी कि राष्ट्रपति ने भारत के मुख्य न्यायाधीश से परामर्श के बाद जस्टिस शील नागू, जस्टिस श्री चंद्रशेखर, जस्टिस संजीव सचदेवा, जस्टिस अरुण पल्ली तथा वरिष्ठ अधिवक्ता वी. मोहना को सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया है।

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 22 मई और 27 मई को हुई अपनी बैठकों में पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस शील नागू, बॉम्बे हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस श्री चंद्रशेखर, मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव सचदेवा, जम्मू और कश्मीर तथा लद्दाख हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस अरुण पल्ली और वरिष्ठ अधिवक्ता वी मोहना की पदोन्नति की सिफारिश की थी।

जस्टिस शील नागू को मई 2011 में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। जुलाई 2024 में उन्होंने पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदभार संभाला।

जस्टिस श्री चंद्रशेखर जनवरी 2013 में झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश बने थे। जनवरी 2025 में उन्होंने बंबई उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का पदभार ग्रहण किया।

जस्टिस संजीव सचदेवा अप्रैल 2013 में दिल्ली उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त हुए थे। मार्च 2015 में वे स्थायी न्यायाधीश बने और जुलाई 2025 में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदभार ग्रहण किया।

जस्टिस अरुण पल्ली दिसंबर 2013 में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश नियुक्त हुए थे।

अप्रैल 2025 में उन्हें जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया।

वरिष्ठ अधिवक्ता वी. मोहना लंबे समय से सुप्रीम कोर्ट में वकालत कर रही हैं और संवैधानिक, दीवानी तथा सेवा कानून से जुड़े अनेक मामलों में पक्ष रख चुकी हैं।

मौजूदा ‘मेमोरेंडम ऑफ प्रोसीजर’ (एमओपी) के अनुसार, भारत के मुख्य न्यायाधीश और सुप्रीम कोर्ट के चार वरिष्ठतम न्यायाधीशों से मिलकर गठित कॉलेजियम सर्वोच्च न्यायालय में रिक्त पदों को भरने के लिए केंद्र सरकार को अपनी सिफारिशें भेजता है।

इन पांच नियुक्तियों के बाद सुप्रीम कोर्ट की न्यायिक क्षमता और मजबूत होगी। नई नियुक्तियों के साथ सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की कुल संख्या बढ़कर 37 हो गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें