मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:51 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड हाईकोर्ट के जज बनेंगें सिविल कोर्ट रांची के प्रधान न्यायायुक्त एके राय

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
झारखंड हाईकोर्ट के जज बनेंगें सिविल कोर्ट रांची के प्रधान न्यायायुक्त एके राय

राष्ट्रीय सागर संवाददाता

रांची: झारखंड हाईकोर्ट के जज के रुप में अब न्यायिक सेवा कैडर के वरीय न्यायिक पदाधिकारी सिविल कोर्ट रांची के प्रधान न्यायायुक्त अरुण कुमार राय अपनी सेवा देंगें। वह चौथे जज हैं जो सिविल कोर्ट रांची से हाईकोर्ट पहुंचेंगें। एके राय को हाईकोर्ट के जज नियुक्त किए जाने पर सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम की तरफ से सहमति बनी है। मालुम हो कि कॉलेजियम से ही देश भर के उच्­च न्­यायालयों में जजों की नियुक्ति की सिफारिश की जाती है।

कॉलेजियम द्वारा 18 जनवरी को झारखंड के लिए एके राय के नाम की मंजूरी प्रदान की गई है। इसकी अनुसंशा की गई है। हाईकोर्ट के जज के रूप में उन्हें राष्ट्रपति से मुहर लगने के बाद शपथ ग्रहण कराया जाएगा। एके राय मूलत: बिहार के पूर्णिया जिला निवासी हैं। वह रांची के अलावा हजारीबाग के जिला एवं सत्र न्यायाधीश, झालसा के सदस्य सचिव, बोकारो के फैमिली कोर्ट जज भी रह चुके हैं। पांच नवंबर 2021 को उन्हें रांची सिविल कोर्ट के प्रधान न्यायायुक्त के रूप में नियुक्त किया गया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें