मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:12 · नई दिल्ली संस्करण

मतदान केंद्र पर बने प्रत्याशियों के शिविर में उनका प्रतीक चिन्ह अथवा झंडे लगाना सख्त रूप से प्रतिबंधित : के. रवि कुमार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मतदान केंद्र पर बने प्रत्याशियों के शिविर में उनका प्रतीक चिन्ह अथवा झंडे लगाना सख्त रूप से प्रतिबंधित : के. रवि कुमार

मतदान केंद्र परिसर के 200 मीटर परिधि के बाहर रहेंगें उम्मीदवारों के इलेक्शन बूथरांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया में सभी प्रत्याशियों के लिए समान अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से विधानसभा निर्वाचन के लिए प्रत्याशियों द्वारा किए जाने वाले खर्च की सीमा 40 लाख रुपए तक की राशि तय की गई है । इसके साथ ही स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए सभी प्रत्याशी एवं राजनैतिक दल तय निर्वाचन व्यय की मॉनिटरिंग की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपने निर्वाचन व्यय का ब्योरा संबंधित पदाधिकारी कार्यालय को ससमय उपलब्ध कराएंगे। वे साेमवार काे सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के लिए निर्वाचन व्यय से संबंधित जानकारी दे रहे थे।कुमार ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राजनीतिक दलों एवं प्रत्याशियों से संबंधित मतदान केंद्र परिसर के 200 मीटर की परिधि के बाहर ही उम्मीदवारों के इलेक्शन बूथ रहने हैं। इलेक्शन बूथ में इस बात का ध्यान रखा जाना चाहिए कि इसके अंदर कोई खाद्य पदार्थ नहीं परोसा जाए, न हीं भीड़ की अनुमति दी जाएगी। साथ ही किसी भी इलेक्शन बूथ में प्रत्याशियों के प्रतीक चिन्ह अथवा झंडे लगाना सख्त रूप से प्रतिबंधित है। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान दिवस के तीन दिन पूर्व सभी मतदान केन्द्र परिसर के 200 मीटर की परिधि को चिन्हित किया जाना है। यह भी जानकारी दि गयी की चुनाव के घोषणा के 72 घंटे के अन्दर सभी निजी स्थानों से पार्टी के झंडों को हटा लिया जाना है, इसके पश्चात नाम वापसी के बाद अभ्यार्थियों की सूची तैयार होने के पश्चात निजी स्थानों पर भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए झंडे लगाये जा सकते हैं।इस अवसर पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों एवं प्रतिनिधियों द्वारा निर्वाचन के दौरान होने वाले व्यय के आकलन एवं इससे संबंधित व्यय प्रतिवेदन जमा करने के प्रावधानों आदि विषयों पर बिंदुवार जानकारी उपलब्ध कराई गई। संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, ओएसडी गीता चौबे, सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी देव दास दत्ता, अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार सहित सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें