मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:54 · नई दिल्ली संस्करण

राज्य में जल्द ही छऊ नृत्य कला अकादमी का होगा गठन : सीएम चंपाई सोरेन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राज्य में जल्द ही छऊ नृत्य कला अकादमी का होगा गठन : सीएम चंपाई सोरेन

रांची : मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार झारखंड को एक ऐसा आदर्श राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जहां हर व्यक्ति सामाजिक- आर्थिक और शैक्षणिक रूप से मजबूत होगा। समाज में किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं होगा। हर किसी को पूरे मान- सम्मान के साथ हक- अधिकार मिलेगा। राज्य वासियों को बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी । कोई भी बुजुर्ग बिना पेंशन के नहीं रहेगा। युवाओं के पास रोजगार होगा । हर खेत में सालों भर पानी रहेगा । किसान, मजदूर और महिलाएं सशक्त होंगी। उक्त बातें उन्होंने टाउन हॉल, सरायकेला खरसावां में विभिन्न विकास योजनाओं के उद्घाटन -शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सरायकेला- खरसावां जिले को 220 योजनाओं की सौगात दी । इनमें 16 योजनाओं का उद्घाटन और 204 योजनाओं की आधारशिला रखी गई। इन योजनाओं पर 334 करोड 12 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। जिन महत्वपूर्ण योजना का शिलान्यास हुआ उसमें खरकई नदी पर मरीन ड्राइव शामिल है। उन्होंने यह भी कहा कि मरीन ड्राइव को इस तरह से विकसित किया जाएगा कि यहां आकर लोग यहां की परंपरा, कला- संस्कृति का दर्शन और इतिहास जान सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरायकेला- खरसावां जिले की पारंपरिक और ऐतिहासिक पहचान रही है। कला- संस्कृति के लिहाज से यह पूरा इलाका काफी समृद्ध है। यहां का छऊ नृत्य विश्व विख्यात है। यहां के कलाकार इस नृत्य कला को काफी आगे तक ले जाने में अपनी अहम भूमिका निभाते आ रहे हैं । हम विरासत में मिली अपनी कला और संस्कृति को और मजबूत करेंगे। इसके लिए जल्द ही छऊ नृत्य कला अकादमी का गठन किया जाएगा। वहीं, इस इलाके में पर्यटन की काफी संभावनाएं हैं। ऐसे में इसे टूरिज्म हब बनाने की दिशा में प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।

इस अवसर पर सांसद गीता कोड़ा, विधायक दसरथ गगराई और सविता महतो, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे, नगर विकास विभाग के सचिव अरवा राजकमल और सूडा के निदेशक अमित कुमार समेत कोल्हान के प्रमंडलीय आयुक्त तथा जिले के उपायुक्त समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें