मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:25 · नई दिल्ली संस्करण

छत्तीसगढ़: जादू-टोना के शक में महिला की हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
छत्तीसगढ़: जादू-टोना के शक में महिला की हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां जादू-टोना के शक में एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने मृतिका के पति समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, सन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम गट्टी महुवा में 48 वर्षीय गोईदी बाई का शव उसके घर में संदिग्ध हालत में मिला था। सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि महिला की मौत उसके गुप्तांग में गंभीर चोट पहुंचने के कारण हुई है, जिसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी।

पुलिस की जांच में यह सामने आया कि मृतका पर जादू-टोना करने का शक था। इसी बात को लेकर पति ठूपन राम, उसकी दूसरी पत्नी फुला बाई, सुनील राम और सुरन्ती बाई ने मिलकर महिला के साथ मारपीट की और लकड़ी के डंडे से गंभीर हमला कर उसकी हत्या कर दी।

वारदात के बाद आरोपियों ने शव को घर लाकर बिस्तर पर रख दिया और ऊपर से कंबल डाल दिया।

इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, घटना में इस्तेमाल लकड़ी का डंडा जब्त कर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

एडिशनल एसपी राकेश पाटनवार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि एक महिला की निर्मम हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने मृतका के पति सुनील राम समेत कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपियों को शक था कि महिला ने जादू-टोना किया है, जिसके कारण उनका बच्चा नहीं हो रहा है। साथ ही, सुनील राम को यह भी संदेह था कि उनके पिता की कैंसर से मौत का कारण भी इसी महिला द्वारा किया गया कथित जादू-टोना है। इस मामले में हत्या का ममता दर्ज करने के बाद चारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें