मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:24 · नई दिल्ली संस्करण

छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड से दाे लोगों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड से दाे लोगों की मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा समेत पांच जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं ठंड के कारण दाे लोगों की मौत हो गई है।पहली मौत शुक्रवार काे अंबिकापुर में और दूसरी मौत बिलासपुर में हुई है। मौसम विभाग ने सोमवार से बस्तर और सरगुजा संभाग के कई जिलों में शीत लहर पड़ने की भी संभावनाएं जताई है।अंबिकापुर जिला प्रशासन के अनुसार शुक्रवार को एक व्यक्ति की ठंड से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार वह नशे की हालत में दुकान के सामने सो गया था। वह हाइपोथर्मिया का शिकार हो गया और उसकी जान चली गई। वहीं बिलासपुर में ठण्ड की वजह से एक अधेड़ की मौत हुई है। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार मृतक रेलवे स्टेशन के पास खुले आसमान के नीचे सो रहा था। वह भीख मांगकर अपना गुजारा करता था। शुक्रवार दोपहर में ठंड से अकड़ कर उसकी मौत की सम्भावना व्यक्त की गई है।छत्तीसगढ़ में मैनपाट 6 डिग्री के साथ सबसे ठंडा और दुर्ग 30.4 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। मौसम वैज्ञानी ए एम भट्ट के अनुसार इस वर्ष कड़ाके की ठंड पडऩे की उम्मीद है। वर्ष 2014 में 17 नवम्बर को 9.9 और 18 नवम्बर को न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री दर्ज हुआ था। इसके बाद से नवंबर इस अवधि तक न्यूतनम तापमान 10 डिग्री से नीचे नहीं गिरा था।मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के चलते अगले 24 घंटों में बलरामपुर, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, सरगुजा समेत 5 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।वहीं इस महीने के अंत तक रायपुर का तापमान 14 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। सरगुजा संभाग के जिलों में पिछले दो-तीन दिन से लगातार कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने सोमवार से बस्तर और सरगुजा संभाग के कई जिलों में शीत लहर पड़ने की भी संभावनाएं जताई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें