मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

छत्तीसगढ़: शिक्षा के मंदिर को शराबी शिक्षक ने बनाया मयखाना, निलंबित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

बिलासपुर

, 1 मार्च। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिला से शराबी शिक्षक का वीडियो

धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जहां प्रधान पाठिका के सामने बैठकर स्कूल में

बड़े ही शान से शराब पी रहे है। वहीं इस मामले में शराबी शिक्षक को डीईओ

ने गुरुवार को आदेश जारी कर निलंबित कर दिया है। साथ ही डीईओ-बीईओ को

शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश भी जारी किया है। शिक्षक

संतोष कुमार केवट प्राइमरी स्कूल में पदस्थ है। मामला मस्तूरी ब्लाक के

मचहा प्राइमरी स्कूल का है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक शराबी

शिक्षक की करतूत का वीडियो क्षेत्र के किसी युवक ने बनाया है। घटना बीते

बुधवार 28 फरवरी की है, जहां स्कूल में संतोष केवट सहायक शिक्षक के पद पर

तैनात है। शिक्षक के शराबखोरी की शिकायत लंबे समय से मिल रही थी। बुधवार को

शिक्षक स्कूल लेट से पहुंचा और प्रधान पाठिका के सामने बैठकर शराबखोरी

करने लगा। घटना के दौरान कुछ स्थानीय लोग भी स्कूल में मौजूद थे। वीडियो

में साफ दिख रहा है कि दबंग शिक्षक खुलेआम स्कूल में शराब पी रहा है और डरी

सहमी महिला प्रधान पाठिका सिर झुकाकर अपना काम कर रही हैं। दूसरे शिक्षक

भी आपत्ति नहीं कर रहे हैं। वहीं शराबी शिक्षक ने वीडियो बना रहे युवक को

कहता है कि, किसको दिखाओगे, बीईओ, डीईओ या फिर कलेक्टर के पास जाओ, बेशर्म

शिक्षक ने थैले से चखना निकालते हुए कहा कि वीडियो में यह सब आना चाहिए।

आरोपित शिक्षक निलंबित

वायरल

वीडियो के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी टीआर साहू ने कहा कि इसकी शिकायत

मिली है। मामले की जांच के बाद आरोपित शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें