मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

छत्तीसगढ़ में बारिश औसत से 25 प्रतिशत कम

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

बरायपुर, । मौसम विभाग ने आज छत्तीसगढ़ के बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा,

दुर्ग, बेमेतरा कबीरधाम, पेंड्रा बिलासपुर मुंगेली और कोरिया जिले में भी

बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। बाकी सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश

के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 1 जून से 7 जुलाई तक

202.7 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो औसत से 25 प्रतिशत कम है। जबकि दंतेवाड़ा,

बीजापुर, सुकमा में झमाझम बारिश हो रही है। वहीं महासमुंद, धमतरी,

गरियाबंद, राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी,

बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा ,सुकमा, कांकेर बीजापुर और नारायणपुर में

मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं। 11 जुलाई तक कई जिलों में हल्की से

मध्यम बारिश हो सकती है।

मौसम वैज्ञानिक बीके चिंधालोरे ने बताया कि

मानसून होने को लेकर कोई खास सिस्टम नहीं बना है। जिसके कारण आने वाले तीन

दिनों तक प्रदेश में मानसून की गतिविधि कम रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक

प्रदेश में 1 जून से 7 जुलाई तक 202.7 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो औसत से 25

प्रतिशत कम है। अब तक 271.9 मिली मीटर बारिश हो जानी चाहिए थी, लेकिन

248.3

मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में

सबसे अधिक बारिश पेंड्रा, सोनहत और कोंटा में रिकॉर्ड की गई। यहां 30 मिली

मीटर बारिश हुई।गीदम, दोरनापाल, जगरगुंडा में 20 मिलीमीटर हुई। रायगढ़,

मनेंद्रगढ़, मरवाही, बरमकेला में 10 मिलीमीटर बारिश हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें