मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:51 · नई दिल्ली संस्करण

छत्तीसगढ़ के रायपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
छत्तीसगढ़ के रायपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के लालपुर स्थित मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर में आज दिन भर बादल छाए रहने के साथ-साथ बारिश भी होगी। मौसम विभाग की तरफ से रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, दुर्ग, बालोद, बलरामपुर, रामानुजगंज, कोरिया, सूरजपुर, सरगुजा, बस्तर, दंतेवाड़ा और बीजापुर समेत कई अन्य इलाकों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की भी संभावना जताई है।

प्रदेश के सरगुजा जिला मुख्यालय अंबिकापुर में मंगलवार रात जमकर हुई आंधी-बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। इसकी वजह से बिजली आपूर्ति में बाधा हुई और 7 से 8 घंटे आधे शहर में अँधेरा छाया रहा। बलरामपुर जिले में भी कई जगहों पर जमकर बारिश हुई है।

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि, आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ के कई जिलों में तेज आंधी-तूफ़ान के साथ भारी बारिश होगी। बस्तर संभाग के कुछ हिस्सों में अगले पांच दिनों में बंगाल में बन रहे लो प्रेशर की वजह से जमकर बारिश होने की चेतावनी दी गई है । प्रदेश के कई इलाकों में बिजली गिरने की संभावना भी मौसम विभाग द्वारा जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह देते हुए कहा कि, वे खराब मौसम के दौरान सतर्क रहें और बिना आवश्यक कारण के खुले स्थानों पर न जाएं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें