मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

छत्तीसगढ़ में कल से तीन दिनों तक भारी बार‍िश होने की संभावना

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रायपुर। राजधानी सह‍ित प्रदेश भर में कई दिनों तक हुई भारी बारिश के बाद बीते कुछ दिनों से प्रदेशवासियों को राहत मिली है। लेकिन कल से अब एक बार फिर प्रदेश में बदली-बारिश का सिलसिला प्रारंभ हो जाएगा। प्रदेश में 14 से 16 सितंबर तक बदली एवं भारी बारिश के आसार बन रहे हैं।इस दौरान वर्षा का मुख्य क्षेत्र मध्य छत्तीसगढ़ रहेगा। दक्षिण छत्तीसगढ़ में भी अच्छी बारिश है. लेकिन सरगुजा संभाग में विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा। इसके पूर्व आज शुक्रवार काे कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने के अलावा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना व्यक्त की गई है।बारिश थमते ही तापमान सामान्य से अधिक हो गया है। बारिश के बाद निकली तेज धूप चुभन भरी है। हालांकि कूलर चलाने की स्थिति अभी निर्मित नहीं हुई है। राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक 33 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक 24.7 डिग्री दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान बलरामपुर में 34.1 डिग्री रहा। सबसे कम तापमान नारायणपुर में 20.1 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। बारिश संबंधित गतिविधियां प्रारंभ होने के बाद कल से तापमान में पुनः गिरावट संभावित है। इसके पहले गुरुवार को पेंड्रा और प्रेमनगर में 2 सेमी, बेलगहना, पाटन और सकोला में 1 सेमी बारिश दर्ज की गई। अन्य स्थानों में इससे कम बारिश अथवा हल्की बूंदाबांदी ही हुई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें