मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:55 · नई दिल्ली संस्करण

छत्तीसगढ़: कांकेर में नक्सली डंप से भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
छत्तीसगढ़: कांकेर में नक्सली डंप से भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त

कांकेर,। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षाबलों ने संयुक्त सर्चिंग अभियान के दौरान नक्सलियों के एक डंप का पता लगाकर बड़ी मात्रा में विस्फोटक, कारतूस एवं अन्य सामग्री बरामद की है। बरामद विस्फोटक सामग्री को बम निरोधक दस्ते ने मौके पर ही सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर नष्ट कर दिया। कांकेर एसपी निखिल कुमार राखेचा ने नक्सली डंप बरामद करने की पुष्टि की है।

कांकेर एसपी निखिल कुमार राखेचा ने बताया कि जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) एवं बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) की संयुक्त टीम सर्चिंग के दौरान आज मंगलवार काे कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत कांकेर-नारायणपुर सीमा पर ग्राम आलपरस और गुमचुर के बीच स्थित जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में छिपाकर रखे गए नक्सली डंप का पता लगाया और वहां से बड़ी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद की। बरामद सामग्री में इंसास, 303, एसएलआर एवं 8 एमएम रायफल के कारतूस, बीजीएल सेल, डेटोनेटर, कॉर्डेक्स वायर, स्टील कंटेनर, दवाइयां तथा नक्सल गतिविधियों में उपयोग की जाने वाली अन्य सामग्री शामिल है। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) ने मौके पर ही बरामद बीजीएल सेल, डेटोनेटर एवं कॉर्डेक्स वायर को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर नष्ट कर दिया गया।

कांकेर पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि यदि उन्हें किसी संदिग्ध गतिविधि या वस्तु की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस या सुरक्षाबलों को सूचित करें। नागरिकों के सहयोग से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सकता है। क्षेत्र में शांति, कानून-व्यवस्था और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें