मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:03 · नई दिल्ली संस्करण

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाक़ात

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रायपुर

/ नई दिल्ली, । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने

आज मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संसद भवन में मुलाकात की। इस

मौके पर उन्होंने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनने पर

बधाई दी।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने

प्रधानमंत्री को अमृतकाल : छत्तीसगढ़ विजन @2047 ‘विजन डॉक्यूमेंट’ के

बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इसका निर्माण राज्य नीति आयोग द्वारा

किया जा रहा है जिसे एक नवंबर को राज्य की जनता को समर्पित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री

ने विगत छह माह में माओवादी विरोधी अभियानों में की गयी कार्रवाई की

जानकारी भी प्रधानमंत्री को दी। वहीं नियद नेल्लानार योजना (आपका आदर्श

गाँव) के बारे में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि इस योजना के

तहत नक्सलियों के आधार को कमजोर करने व शासन-प्रशासन व ग्रामीणों के बीच

परस्पर विश्वास बहाली का कार्य किया जा रहा है। इस योजना के तहत वर्तमान

में 23 कैंप खोले गए हैं, जिनमें 90 ग्राम शामिल हैं तथा भविष्य में 29

कैंपों को प्रारंभ करने की योजना है। मुलाकात में सीएम साय ने प्रधानमंत्री

मोदी से कई विभिन्न मुद्दों को लेकर भी चर्चा हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें