मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:33 · नई दिल्ली संस्करण

छत्तीसगढ़: बीजापुर मुठभेड़ में एक महिला सहित 4 माओवादी कैडरों के शव बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
छत्तीसगढ़: बीजापुर मुठभेड़ में एक महिला सहित 4 माओवादी कैडरों के शव बरामद

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव ने बताया कि जिले के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र के जंगल-पहाड़ी इलाकों में माओवादियों की नेशनल पार्क एरिया कमेटी के डीवीसीएम (डिवीजनल कमेटी मेंबर) दिलीप बेड़जा एवं अन्य सशस्त्र माओवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर डीआरजी/कोबरा/एसटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन प्रारंभ किया गया।

सर्च अभियान के दौरान संयुक्त टीम एवं माओवादियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग जारी है।

सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ स्थल से दोपहर तक दो माओवादी कैडरों के शव बरामद किए गए। इसके बाद शाम के समय माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ में एक महिला कैडर सहित दो और माओवादी कैडरों के शव भी बरामद किए गए।

इस प्रकार अब तक की कार्रवाई में एक महिला नक्सली कैडर सहित कुल 04 माओवादी कैडरों के शव तथा उनके पास से एके-47 और .303 राइफल जैसे ग्रेडेड हथियार भी बरामद किए गए हैं।

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पट्टिलिंगम ने कहा कि दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों और लगातार बनी चुनौतीपूर्ण स्थितियों के बीच भी डीआरजी, कोबरा एवं एसटीएफ के जवान अनुशासन, रणनीतिक दक्षता और अद्वितीय साहस का परिचय देते हुए सशस्त्र माओवादी कैडरों के विरुद्ध निर्णायक अभियान सतत रूप से अंजाम दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक पहचान विवरण से संकेत मिलता है कि मृत माओवादी कैडरों में से एक नेशनल पार्क एरिया कमेटी का कुख्यात माओवादी कैडर डीवीसीएम दिलीप बेड़जा दिलीप के रूप में की गई। मुठभेड़ में मारे गए अन्य माओवादियों के भी नेशनल पार्क एरिया कमेटी से संबंधित होने की संभावना है, जिनकी पहचान की जा रही है।

क्षेत्र में सघन सर्चिंग अभियान लगातार जारी है। अभियान पूर्ण होने के पश्चात विस्तृत रिपोर्ट पृथक रूप से साझा की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें