मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:12 · नई दिल्ली संस्करण

छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट घोषित: 10वीं में 77.15 और 12वीं में 83.04 प्रतिशत स्टूडेंट्स सफल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट घोषित: 10वीं में 77.15 और 12वीं में 83.04  प्रतिशत स्टूडेंट्स सफल

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीजीबीएसई) ने बुधवार को कक्षा 10वीं और 12वीं की नियमित बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए। बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ डिजीलॉकर पोर्टल पर परीक्षा के नतीजे जारी किए हैं। ऐसे में जो छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे और रिजल्ट जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वे अब अपने रोल नंबर और कैप्चा कोड के माध्यम से परिणाम चेक कर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

इस वर्ष छत्तीसगढ़ 10वीं बोर्ड परीक्षा में कुल उत्तीर्णता प्रतिशत 77.15 रहा। वहीं, इस बार लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर बाजी मारी। मैट्रिक की परीक्षा में लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 81 और लड़कों का पासिंग प्रतिशत 72 रहा।

वहीं, इस वर्ष छत्तीसगढ़ 12वीं की बोर्ड परीक्षा का कुल उत्तीर्णता प्रतिशत 83.04 रहा।

इसमें भी लड़कियों का पासिंग प्रतिशत लड़कों से बेहतर रहा और उत्तीर्णता प्रतिशत 86.4 दर्ज किया गया। वहीं, लड़कों का उत्तीर्णता प्रतिशत 78.8 रहा।

छत्तीसगढ़ 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 3 छात्र-छात्राओं ने 99 प्रतिशत अंक लाकर पूरे राज्य में पहला स्थान हासिल किया है। तीनों स्टूडेंट्स ने संयुक्त रूप से पूरे प्रदेश में टॉप किया है, जिनमें अर्जुंदा की संध्या नायक, बलोदा की परीरानी प्रधान, और मुंगेली के अशुल शर्मा शामिल हैं। वहीं, 12वीं कक्षा में बलौदाबाजार जिले के जिज्ञासु वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

छत्तीसगढ़ 10वीं-12वीं बोर्ड परिणाम चेक करने के लिए छात्र सबसे पहले सीजीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

होमपेज पर जाने के बाद अपनी कक्षा के अनुसार दिए गए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। फिर एक नया पेज खुलेगा, वहां लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट कर दें। फिर परिणाम आपके स्क्रीन पर खुल जाएगा। परिणाम चेक करने के बाद स्कोरकार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।

बता दें कि इस साल छत्तीसगढ़ 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 5 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें