मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:45 · नई दिल्ली संस्करण

छत्तीसगढ़: अबूझमाड़ में दूषित भोजन खाने से 5 की मौत, दर्जनों बीमार, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
छत्तीसगढ़: अबूझमाड़ में दूषित भोजन खाने से 5 की मौत, दर्जनों बीमार, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर और नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में दूषित भोजन खाने से 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं, कई अन्य ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ गई है।

यह दुखद घटना 21 अक्टूबर की सुबह सामने आई, जब ग्रामीणों को अचानक उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायतें होने लगीं। ग्रामीणों की हालत बिगड़ने की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी और स्वास्थ्य विभाग समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।

टीम ने तुरंत घटनास्थल पहुंचकर प्रभावित लोगों के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाया और उपचार शुरू किया। गंभीर बीमार ग्रामीणों को आगे के इलाज के लिए नारायणपुर जिला अस्पताल भेजा गया है।

जांच के दौरान प्राथमिक जानकारी में सामने आया कि ग्रामीणों ने संभवतः दूषित भोजन का सेवन किया था। विभाग ने दूषित खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। साथ ही, स्वास्थ्य टीम गांवों में ग्रामीणों को स्वच्छ भोजन और उबला हुआ पेयजल उपयोग करने के लिए जागरूक कर रही है।

इस घटना का प्रभाव पड़ोसी बीजापुर जिले के भैरमगढ़ क्षेत्र में भी देखने को मिला है, जहां उसपरी और किसकल गांव के कुछ ग्रामीणों में भी ऐसे ही लक्षण पाए गए।

एक पीड़िता, पल्लवी परसा, को भैरमगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। प्रशासन ने दोनों जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है।

कलेक्टर नारायणपुर ने इस पूरे मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं और रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करने को कहा है। इसके लिए टीम का गठन कर दिया गया है।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि स्थिति को नियंत्रित करने और बीमारी के फैलाव को रोकने के लिए प्रभावित गांवों में अगले कुछ दिनों तक चिकित्सा दल लगातार तैनात रहेंगे।

प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे भोजन व पानी उबालकर ही सेवन करें, और किसी भी असामान्य लक्षण को नजरअंदाज न करें तथा तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लगातार गांव वालों के संपर्क में रहेंगे। कोई भी परेशानी होने पर वे प्रशासन से कभी भी मिल सकते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें